आई-पैड नहीं बी-पैड के लिए हो जाईये तैयार ____(टेकवार्ता)
रविवार आ गया और समय हो गया एक नयी “टेकवार्ता” का ..चलिए शुरू हो जाते है ..आज मेरे पास समय थोडा कम है सो …थोड़ी जल्दी में हूँ |
जहाँ चरों तरफ एप्पल के आई-पैड की चर्चाएं हो रही थी ….भारत में जब भारतीय आईपैड जैसे गॅजेट मात्र `1500 में लॉन्च करने की घोषणा की तो पुरे विश्व की नज़रें हामरी तरफ ही लग गयी ..जैसी “नैनो” के समय हुआ था ..अब जब “बी-पैड” आ रहा है …तब ….?
क्या है “बी-पैड” कैसा है ? ये रवि रतलामी जी बता रहे हैं अपने चिट्ठे पर …
अब चलते है सीधे “ज्ञान दर्पण” पर यहाँ “रतन सिंह शेखावत” आज कौन सी जबरदस्त जानकारी लायें है आप खुद ही देख लें |
“अपने कंप्यूटर में मिडिया विकी स्क्रिप्ट कैसे इन्स्टाल करें ?”
जैसा कि 15 अगस्त आने वाला है तो हम सभी का फर्ज बनता है कि उन सभी महापुरषों को एक खास तरीके से याद करें |वैसे वो तो हमारे दिलों में साल के 365 दिनों ही रहते है | पर एक खास दिन ..को …कोई खास अंदाज होना चाहिए |
Etips-Blog पर बताया गया है कि क्या नया कर सकते है हम इस 15 अगस्त …
जिन लोगोँ और महापुरुषो ने भारत कि आजादी के लिये अपनी जान तक गवां दी , उन्हे याद करते रहना हमारा कर्तव्य है । ईटिप्स ब्लाँग ने एक ऐसा हि स्क्राल विजेट बनाया है जो उन यादोँ को ताजा कर देगा ,
हम आजादी के दिवाने-15 अगस्त पर एक शानदार ब्लाँग विजेट
पर आजकल “कुन्नू जी” किसका भूत चढा हुआ है ..भाई इनका तो हर कदम जानकारी देने वाला होता है …तो क्यूँ न चलें इनके ब्लॉग पर ..पर ब्लॉग में ज्यादा डिटेल नहीं मिलेगी …कमेन्ट पढना….
मजा आ गया Windows Remote Desktop से विन्डो 2008, ईन्स्टाल भी खुद ही किया...
अब थोडा मनोरंजन हो जाये ..कैसे? ..कोई मूवी, गेम वगैरह देखकर ..पर कहाँ से ?
हिंदी मूवीज देखे और ऑनलाइन गेम “रेस्क्यू मिशन” मयंक के ब्लॉग से सिर्फ
मनोरंजन ही नहीं एक काम की जानकारी भी लेते जाईये |
मनोरंजन हो गया अब थोडा काम धंधे की बात हो जाये ..कैसे कुछ पैसे कमाने के तरीके बताये है …”TechTouch” ने
सिर्फ अपनी पसंद का आर्टिकल्स पढ़े और पैसा कमाएँ और
सिर्फ नेट सर्फिंग कीजिये और पैसा कमाईये(मुझे अब तक लगा सबसे सही और बढ़िया तरीका)
हाँ इसी बीच …”TechTouch” पर दो और लेख मिलेगा आपको पढ़ने को ..
सुदूर बैठकर अपने कंप्यूटर को मोबाइल से कंट्रोल या री-स्टार्ट करें(Control PC from mobile) और
“विकिलीक्स(WikiLeaks)” पर आप पढ़ सकते है, कई गोपनीय/अतिगोपनीय सरकारी दस्तावेज
और अब एक “सुनील” का कीमिती फंडा पढ लीजियेगा “
सोसिअल नेटवर्किंग साइट्स से सम्बंधित कुछ सुझाव
अब तैयार हो जाईये ..”रिंकू” के भोजपुरी धमाके झेलने के लिए …
आप के कंप्यूटर के लिए एक बहुउपयोगी स्क्रीन रेकॉर्डर |
कलर scrolling text box कैसे बनायें ?
अब आपका एक नए टेक ब्लोगर से परिचय भी करा देते है …चलो आज “रिंकू” से ही मिल लो |
| RINKU SIWAN | Blogs |
| रिंकू का भोजपुरी धमाल Computer Tips & Tricks Rinku Mobile SMS |
हाँ अंत में एक बात ..अगर आपको मेरी ये कोशिस पसंद आ रही हो ..तो कमेन्ट करने में कंजूसी क्यों?
Read More Add your Comment 9 comments
“मोबाईलवाणी”,”जिज्ञासा” के साथ पढ़िए “फेसबुक की कामयाबी की कहानी” (टेकवार्ता)
आ गया “संडे” और समय हो गया नयी “टेकवार्ता” का …पिछले “संडे” को नहीं आ सका …बिलकुल समय नहीं मिला …माफ़ी चाहता हूँ …मैंने पहले ही कहा था ..और आज फिर कह रहा हूँ …जो कोई भी यहाँ योगदान करना चाहता है उसका “हार्दिक” स्वागत है …मुझे तो बहुत कम समय मिल पा रहा है |
चलो शुरू करते है …”ब्लॉगवाणी” गयी ..सभी तो धक्का लगा ..कई नई साईटें आयीं …सभी कुछ न कुछ नए जुगाड बिठाने में लग गए ..”Etips-Blog” का एक प्रयास मुझे काफी पसंद आया “मोबाइलवाणी “ ..इसका मकसद तो आप समझ ही गए होंगें ..अब ज़रा यहाँ जाकर ही देख लो |
रविरतलामी जी पूँछ रहे हैं कि “ क्या कभी किसी किस्म की जिज्ञासा आपको हुई है?” अगर आपको इस पोस्ट को पूरा पढने की जिज्ञासा हो रही तो चले आईये यहाँ
ये तो हुई “जिज्ञासा” की बात लेकिन कुन्नू जी को तो “साईट को कोई संभालने वाला चाहीये: 50% Earning आपका - सर्वर के पैसे मै दे दूंगा।” अगर आप तैयार है तो इनसे मिलिए ..साथ कुन्नू जी ही बता रहे हैं, “मैने अपने कंप्यूटर से दुसरे कंप्युटर को कंट्रोल किया” कैसे तो जाईये इनके ब्लॉग पर ..
“दुनिया के रंग” के जरिये आपको एक नयी खबर पढने को मिलेगी ..वो ऐसी खबर की सीना चौड़ा हो जाये ..”
विज्ञान नें माना कि नैनो तकनीक(Nenotechnology) भारत की देन है, जिसे भारत हजारों साल पहले से ही प्रयोग में लाता रहा है”
क्या आप फेसबुक के चहेते है ..तो क्या आप जाना चाहेंगें इसकी सफलता की कहानी …जानिये यहाँ
“फेसबुक की कामयाबी की कहानी” |
हिंदी में तो हम लोग ब्लॉग लिखते ही है ..पर आपको किसी संस्कृत ब्लॉग का पता है ..नहीं तो यहाँ तो यहाँ देखिये
“संस्कृतं- भारतस्य जीवनम्” कोई बात नहीं अगर आपको संस्कृत नहीं आती ..यहाँ आप सीख भी सकते है |
“खोजी पत्रकार” “प्रवीण जाखड” अपनी एक्सक्लूसिव पड़ताल में बता रहे हैं कि हमारी “ साइबर सुरक्षा खतरे में” है |
अब “अंकुर गुप्ता” के भी कुछ टिप्स हो जायें “अब लिनक्स के लिए भी पोर्टेबल सॉफ्टवेयर” साथ ही ““हैम्स्टर वीडियो परिवर्तक से किसी भी संरूप में वीडियो फाइलें परिवर्तित करें”
अब “नवीन प्रकाश” के ब्लॉग की तरफ चलते है …”स्कैन्ड डॉक्युमेंट से टेक्स्ट निकालने का औजार” |
साथ ही आप अगर “स्वदेशी सोफ्टवेयर” के बारे में जानना चाहते है ..या डाउनलोड करना चाहते है ..तो “मयंक” के एक बहुत ही बढ़िया साईट बताई है ..जरूर देखिये |
“Vaadi” में हम लोगों के लिए बड़े ही काम की जानकारी छपी है …”सॉल्यूशन तलाशने वाले हाथ प्रॉब्लम में”
अब चलते है “रिंकू” का “भोजपुरी धमाल” देखने के लिए “अपने कंप्यूटर के Error का मतलब जानें |”,”हार्ड डिस्क पारटीशन को रि-साइज़ करें |”,”क्या आप के कंप्यूटर में कलेंडर है?”
अब नए टेक ब्लोगरों का परिचय कराता हुआ निकलता हूँ
| कपिल देव |
दिल्ली, Computer Operator,http://kapilkoli.blogspot.com/
इनका स्वागत कीजिये, “टेकवार्ता” कैसी लगी जरूर बताईये ..अगर आप यहाँ “योगदान” देना चाहते है तो जरूर बताएं |
Read More Add your Comment 4 comments
समीर लाल, आशीष जी के सहयोग से शुरू हुई टेक-वार्ता, आज पहली वार्ता
कैसे शुरुआत करूँ…कहाँ से करूँ ..पहले शब्द कैसे हो ..शीर्षक कैसा हो ? तमाम चीजों को सोच रहा था | फिर सोचा जो हो पाए जैसा हो जाये ..वही सही ..शुरुआत तो की जाये …आखिर सब लोग अपने ही तो है |
बड़े से बड़े दिग्गज शुरुआत में तो नए ही होते है …यही सोच कर आज शुरू कर रहा हूँ “टेक-वार्ता”| पहली पोस्ट तो अप्रेल में ही चिपका दी थी, पहली औचारिक (उद्घाटन) पोस्ट के लिए आशीष खंडेलवाल जी से संपर्क किया, वो किसी बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त है ..पर उन्होंने सहयोग का पूरा आश्वाशन दिया, उसके बाद सबके चहेते “समीर लाल” जी संपर्क किया |
उनका भी सहयोग मिला, चलो अब शुरू करते है, नहीं आप कहने लगेंगे की ये तो “अपनी वार्ता” करते जा रहे हो |
तो अभी बारिश का मौसम का मौसम आने वाला है (या कहें आ ही गया) ऐसे में हमारी सबसे बड़ी जरूरत “पानी” के दूषित होने की संभावनाएं ज्यादा रहती है …और दूषित होगा तो बीमारियाँ तो आएँगी ही …पर आपको चिंता करने की जरूरत नही है …क्यूंकि “आदरणीय नरेश सिंह राठौड जी” बता रहे है कि कैसे “गंदे पानी को पीने योग्य बनाने के तरीके - water filtering methods”
|
ये तो हुई आपके स्वास्थ्य की बात, पर अभी नहीं स्वास्थ्य की बात चली है तो एक और पोस्ट पढते चलो …छपा है “मीडिया केयर ग्रुप” नामक ब्लॉग पर …
|
कल अपने “रूपया” को एक नयी पहिचान मिली, जानकार बहुत बढ़िया लगा…आपने भी पढ़ा होगा ..पर मेरे दिमाग से तभी से चल रहा है अब डालर($), यूरो (€) की तरह हमारे रूपया का भी सिम्बल (
) कंप्यूटर में होगा , पर इसके लिए अभी इंतज़ार करना पड़ेगा| अगर आप अभी जानना चाहते है तो “राम लाल” जी ने बताया है “यूं करें रूपये के चिन्ह को कंप्यूटर पर टाइप.”
“विशेष भारतीयों के लिए नया इंटरनेट ब्राउजर” की जानकरी “नवीन प्रकाश” जी ने दी अपने “हिंदी टेक ब्लॉग” पर
अभी नहीं “हिंदी टेक ब्लॉग” पर ही जाने “दो वेबसाइट्स/ब्लॉग की तुलना करें कौन ज्यादा तेज है”
लेकिन आजकल “विवेक रस्तोगी “ की जींस को छूने से आपको 220 volt का झटका लग सकता है ..आप खुद ही छूकर देख लें …”पॉवर-पैक जींस जिसकी जेब में 220 वोल्ट बिजली दौडती है”
अगर आप मोबाइल पर इन्टरनेट चलाते है तो “Etips-Blog” की ये पोस्ट मिश मत करना “आपके मोबाईल फोन के लिये उपयुक्त वेब साइटेँ/Mobile phone based website's”
और अगर आप Windows 7 यूज कर रहे है तो “अंकुर गुप्ता” का ये टिप्स बहुत काम आएगा …
“माई कम्प्यूटर, रिसाइकिल बिन जैसे महत्वपूर्ण प्रोग्रामों को टास्कबार में चिपकाना” साथ “RINKU SIWAN” भी कुछ “भोजपुरी” धमाके दिखा रहे है अपने ब्लॉग पर …” आप के कंप्यूटर के लिए all in 1 codecpack .” और
“Any formet video joiner' उपयोगी सॉफ्टवेर |”
इनका एक और धमाका झेलते जाईये …काफी काम का टिप्स दिया है …
“पिछले पन्ने पर वापस जाएँ" का विजेट अपने ब्लॉग पर लगायें|”
अगर आप बोरियत महसूस कर रहे हैं तो “मयंक भारद्वाज” आपकी बोरयित को शर्तियाँ चुटकी में दूर कर देगें ..कैसे “खुद ही देख लो”
और अंत में ये भी जान लो कि कैसे “बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन के अपने मोबाइल पर वेब सर्फ़ कीजिये (HP Labs India)” |
तो ये तो मेरी टूटी-फूटी पहली टेक-वार्ता , कैसी लगी जरूर बताएं ….पहली पोस्ट है आपकी प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा …कमियों को सामने रखिये ….|
साथ अगर आप भी कोई तकनीकी ब्लॉग हो तो यहाँ जरूर सबमिट कराएं |
Read More Add your Comment 12 comments
शुरू हुई “तकनीक ब्लॉग वार्ता” आप अपना ब्लॉग रजिस्टर कराएं
जैसे “ब्लॉग वार्ता” का हिंदी ब्लोगिंग मे एक बहुत ही अहम स्थान बन चुका है | मैं भी इसका बड़ा बड़ा मुरीद हूँ | ये बहुत ही जरूरी है |
ब्लॉगवार्ता तो बड़े बड़े दिग्गज लिखते है, और काफी रोचक भी होती है | तो फिर “तकनीक ब्लॉग वार्ता” की अलग से जरूरत क्या पड़ी ? तकनीकी लेखों को भी तो शामिल किया जाता है “ब्लॉगवार्ता” मे …
पर मैं समझ रहा था कि “तकनीक” ब्लोग्स की अलग से चर्चा की जाये | “कांसेप्ट” वही रहेगा…और लोगों की भी प्रविष्टियाँ प्रकाशित की जाएँगी | “तकनीक” ब्लोगर्स की बड़े सहयोग की जरूरत है | अगर आप भी कोई “तकनीक” ब्लॉग चलाते है तो अपने ब्लॉग का यूआरएल यहाँ जरूर बताईये |
वैसे “टेकवार्ता” टीम का प्रयास रहेगा की “तकनीक ब्लोग्स" के यूआरएल जूता लिए जाएँ, अगर आप के पास लिस्ट है तो आप बता सकते है | यह वार्ता फिलहाल तो “साप्ताहिक” करने का विचार है ..फिर आपकी प्रतिक्रियों पर निर्भर करेगा |
उद्देश्य साफ “सप्ताह भर की तकनीक पोस्ट को एक दिन मे एक जगह एक अच्छे प्रस्तुतिकरण के साथ पेश करना |”
और जो लोग इसके सदस्य बनना चाहते है वो भी संपर्क करें |
Read More Add your Comment 3 comments













Previous Article
