चर्चा तकनीकी लेखों की



इस हफ्ते हिंदी चिट्ठों पर प्रकशित हुए कुछ लेख -
1-युवा तकनीकी चिट्ठाकार कुन्नु सिंह ने अपने चिट्ठे पर गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम क्रोम के बारे में जानकारी दी है |
2-लिनक्स के बारे में एक से बढ़िया एक जानकारी देने वाले अंकुर गुप्ता ने उबुन्टू 11.04 में क्या आने वाला है के बारे में बताया है |
3-नवीन प्रकाश का हिंदी टेक ब्लॉग अपने डोमेन पर बदलने वाला था पर गूगल बाबा ने डोमेन के नाम पर पैसा तो ले लिया पर डोमेन नहीं मिला |
4-रिंकू सिवान ने "DuplicateFileFinder And Remover " एक उपयोगी सॉफ्टवेर के बारे में लेख प्रकाशित किया |
5-इस सप्ताह छींटे और बौछारें चिट्ठे पर रवि रतलामी जी ने टेक्नोरेती ब्लॉग सर्वे की रपट छापी है |
6-राहुल प्रताप राठौड़ ने इस हफ्ते भी एक शानदार जानकारी दी है कि -अगर आपके आईफोन, एंड्रोइड, या विंडोज फोन, या फिर सिम्बियन जैसे स्मार्टफोन नहीं हैं तो कोई बात नहीं …जावा फोन से भी बहुत कुछ किया जा सकता है | कैसे यह जानने के लिए यहाँ चटका लगाएँ|
7-विविध विषयों के ब्लॉग ज्ञान दर्पण पर इस हफ्ते कोई तकनीकी लेख प्रकाशित नहीं हुआ |
8-एक और खास बात युवा तकनीकी हिंदी चिट्ठाकार कन्नू सिंह ने इस सप्ताह फायरफोक्स ब्राउजर के लिए एक एडओन बनाया है जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति अपने ब्राउजर से ही डोमेन की उपलब्धता के बारे में पता कर सकता है |
9-विजयपाल ने बताया -अपने ब्लॉग पर से नेविगेशन बार कैसे हटाये|
10-सुनील कुमार अपने फंडों में से इस हफ्ते एक कमाई का फंडा निकाल कर लाये है -इन्टरनेट से आमदनी का सरल व उपयोगी तरीका


Read More Add your Comment 2 comments


इस सप्ताह के कुछ चुनिन्दा तकनीकी लेख



हिंदी ब्लॉगजगत में इस सप्ताह भी तकनीकी चिट्ठाकारों ने अपने अपने चिट्ठों पर बढ़िया जानकारियां दी है आइये एक नजर डालते है इस हफ्ते के कुछ चुनिन्दा तकीनीकी लेखों पर -
१- अंतरजाल.इन पर अंकुर गुप्ता बता रहे है नए सीक्लीनर के बारे में |
2-सुनील ने अपने फंडों में बताया है सस्ते 3G मोबाइल के बारे में जो सिर्फ 3500/-रु. में मिलने वाला है |
3-कुन्नु सिंह ने नेट पर आसानी से पैसा कमाने का तरीका बताया है पर कुन्नु जी आपका ये बताया तरीका हमें तो आसान नहीं लगा :)
4-यदि आप प्रोग्रामिंग सिखना चाहते है तो यहाँ कक्षा लगी है पहुँच जाइये चटका लगाकर |
5-मयंक भारद्वाज अपनी दुनिया पर बता रहे है अपनी सभी ईमेल एसएम्एस द्वारा मोबाइल पर पाने का जुगाड़ |
6-हिंदी टेक ब्लॉग पर नवीन प्रकाश ने इस हफ्ते भी बहुत सारी बढ़िया बढ़िया तकनीकी जानकारियां दी है उन्ही में से एक जानकारी की मदद से आप अपने कंप्यूटर की पूरी जानकारी हासिल कर सकते है |
7-प्राइमरी के मास्टर जी प्रवीण जी ने "एक ब्लॉगर के रूप में अकसर पूछे जा सकने वाले प्रश्न और उत्तर " आपकी सुविधा के यहाँ लिख दिए है |
8-ज्ञान दर्पण पर आज वर्डप्रेस स्क्रिप्ट के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई है |
9-भारतीयम पर संदीप उपाध्याय ने फ्री डोमेन और फ्री में वेब साईट बनाने का तरीका बताया है |


Read More Add your Comment 5 comments


पिछले हफ्ते के कुछ बढ़िया तकनीकी लेख



इन्टरनेट पर तकनीकी लेखों की काफी महसूस होती है पर धीरे धीरे काफी हिंदी चिट्ठे इस कमी को पूरा करते जा रहे है आशा है आने वाले वर्षों में अंतरजाल की दुनियां में हमें हर तकनीकी जानकारी हमें अपनी भाषा में सहज उपलब्ध होगी |
आईये आज चर्चा करते है अंतरजाल पर तकनीकी लेखों में योगदान देने वाले विभिन्न चिट्ठो द्वारा अंतरजाल पर हिंदी में उपलब्ध कराये लेखों पर -
1-हिंदी टेक ब्लॉग पर अक्सर बढ़िया से बढ़िया जानकारी देने वाले नवीन प्रकाश जी ने माइक्रोसोफ्ट ऑफिस का विकल्प बताया है | उनका बताया मुफ्त विकल्प ओपन ऑफिस मैं अक्सर इस्तेमाल करता हूँ वाकई बहुत बढ़िया है |
2-एक और तकनीकी चिट्ठे पर प्रवीण त्रिवेदी जी ने हिन्दी विकीपीडिया में हिन्दी और सम्बंधित तकनीकी मुद्दों पर आधारित उपलब्ध आलेख लिखा है |
3-रिंकू सिवान ने अपने तकनीकी ब्लॉग पर कंप्यूटर के लिए एक उपयोगी साउंड रिकार्डर की जानकारी दी है |
4-मेरी दुनियां वाले मयंक ने कंप्यूटर के यूएसबी वर्जन की जानकारी प्राप्त करने का तरीका बताया है |
5-ब्लॉग भारतीयम पर संदीप ने निशुल्क डोमेन प्राप्त करने का जुगाड़ बताया है |
6-एक से बढ़कर एक बढ़िया तकनीकी जानकारी देने के लिए प्रसिद्ध राहुलप्रताप सिंह ने गूगल म्यूजिक की लांचिंग के बारे में बताया है जिससे आप अब वैध तरीके से संगीत सुन व डाउनलोड कर सकते है |
7-भास्कर टाइम्स पर भास्कर बता रहे है कि गूगल के कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम का परिक्षण सफल रहा है जिससे यह फ्री मिलने वाला सिस्टम इस साल के अंत में मिल सकता है |
8-कुन्नु सिंह ने इमेल मोबाइल पर एस एम् एस के जरिये पाने का जुगाड़ बताया है |
9-वेब विकास पर अंकुर गुप्ता बता रहे है "विभिन्न ब्राउजरों की समतुल्य सी एस एस प्रोपर्तियाँ"
10-विविध विषयों के साथ तकनीकी जानकारी देने वाले ब्लॉग ज्ञान दर्पण पर अभी पिछले दिनों से कोई तकनीकी लेख प्रकाशित नहीं हुआ |


Read More Add your Comment 1 comments


आई-पैड नहीं बी-पैड के लिए हो जाईये तैयार ____(टेकवार्ता)



रविवार आ गया और समय हो गया एक नयी “टेकवार्ता” का ..चलिए शुरू हो जाते है ..आज मेरे पास समय थोडा कम है सो …थोड़ी जल्दी में हूँ |

जहाँ चरों तरफ एप्पल के आई-पैड की चर्चाएं हो रही थी ….भारत में जब भारतीय आईपैड जैसे गॅजेट मात्र `1500 में लॉन्च करने की घोषणा की तो पुरे विश्व की नज़रें हामरी तरफ ही लग गयी ..जैसी “नैनो” के समय हुआ था ..अब जब “बी-पैड” आ रहा है …तब ….?

क्या है “बी-पैड” कैसा है ? ये  रवि रतलामी जी बता रहे हैं अपने चिट्ठे पर …

ravi

अब चलते है सीधे “ज्ञान दर्पण” पर यहाँ “रतन सिंह शेखावत” आज कौन सी जबरदस्त जानकारी लायें है आप खुद ही देख लें |

“अपने कंप्यूटर में मिडिया विकी स्क्रिप्ट कैसे इन्स्टाल करें ?”

gyandarpan

जैसा कि 15 अगस्त आने वाला है तो हम सभी का फर्ज बनता है कि उन सभी महापुरषों को एक खास तरीके से याद करें |वैसे वो तो हमारे दिलों में साल के 365 दिनों ही रहते है | पर एक खास दिन ..को …कोई खास अंदाज होना चाहिए |

IndiaFlagEtips-Blog पर बताया गया है कि क्या नया कर सकते है हम इस 15 अगस्त …

जिन लोगोँ और महापुरुषो ने भारत कि आजादी के लिये अपनी जान तक गवां दी , उन्हे याद करते रहना हमारा कर्तव्य है । ईटिप्स ब्लाँग ने एक ऐसा हि स्क्राल विजेट बनाया है जो उन यादोँ को ताजा कर देगा ,

हम आजादी के दिवाने-15 अगस्त पर एक शानदार ब्लाँग विजेट

 

पर आजकल “कुन्नू जी” किसका भूत चढा हुआ है ..भाई इनका तो हर कदम जानकारी देने वाला होता है …तो क्यूँ न चलें इनके ब्लॉग पर ..पर ब्लॉग में ज्यादा डिटेल नहीं मिलेगी …कमेन्ट पढना….

मजा आ गया Windows Remote Desktop से विन्डो 2008, ईन्स्टाल भी खुद ही किया...

Untitled-1 

अब थोडा मनोरंजन हो जाये ..कैसे? ..कोई मूवी, गेम वगैरह देखकर ..पर कहाँ से ?

”मयंक” बता रहे है …desimovies

 हिंदी मूवीज देखे   और ऑनलाइन गेम “रेस्क्यू मिशन” मयंक के ब्लॉग से सिर्फ

मनोरंजन ही नहीं एक काम की जानकारी भी लेते जाईये |

अब मच्छर भी रहेगा आपसे दूर

मनोरंजन हो गया अब थोडा काम धंधे की बात हो जाये ..कैसे कुछ पैसे कमाने के तरीके बताये है …”TechTouch” ने

Techtouch सिर्फ अपनी पसंद का आर्टिकल्स पढ़े और पैसा कमाएँ और

सिर्फ नेट सर्फिंग कीजिये और पैसा कमाईये(मुझे अब तक लगा सबसे सही और बढ़िया तरीका) 

हाँ इसी बीच …”TechTouch”  पर दो और लेख मिलेगा आपको पढ़ने को ..

सुदूर बैठकर अपने कंप्यूटर को मोबाइल से कंट्रोल या री-स्टार्ट करें(Control PC from mobile) और

“विकिलीक्स(WikiLeaks)” पर आप पढ़ सकते है, कई गोपनीय/अतिगोपनीय सरकारी दस्तावेज

और अब एक “सुनील” का कीमिती फंडा पढ लीजियेगा “

ssn सोसिअल नेटवर्किंग साइट्स से सम्बंधित कुछ सुझाव

अब तैयार हो जाईये ..”रिंकू” के भोजपुरी धमाके झेलने के लिए …

आप के कंप्यूटर के लिए एक बहुउपयोगी स्क्रीन रेकॉर्डर |

कलर scrolling text box कैसे बनायें ?

अब आपका एक नए टेक ब्लोगर से परिचय भी करा देते है …चलो आज “रिंकू” से ही मिल लो |

RINKU SIWAN

  Blogs

rin6


रिंकू का भोजपुरी धमाल
Computer Tips & Tricks
Rinku Mobile SMS

हाँ अंत में एक बात ..अगर आपको मेरी ये कोशिस पसंद आ रही हो ..तो कमेन्ट करने में कंजूसी क्यों?

 

 


Read More Add your Comment 9 comments


“मोबाईलवाणी”,”जिज्ञासा” के साथ पढ़िए “फेसबुक की कामयाबी की कहानी” (टेकवार्ता)



आ गया “संडे” और समय हो गया नयी “टेकवार्ता” का …पिछले “संडे” को नहीं आ सका …बिलकुल समय नहीं मिला …माफ़ी चाहता हूँ …मैंने पहले ही कहा था ..और आज फिर कह रहा हूँ …जो कोई भी यहाँ योगदान करना चाहता है उसका “हार्दिक” स्वागत है …मुझे तो बहुत कम समय मिल पा रहा है |

चलो शुरू करते है …”ब्लॉगवाणी” गयी ..सभी तो धक्का लगा ..कई नई साईटें आयीं …सभी कुछ न कुछ नए जुगाड बिठाने में लग गए ..”Etips-Blog” का एक प्रयास मुझे काफी पसंद आया “मोबाइलवाणी “ ..इसका मकसद तो आप समझ ही गए होंगें ..अब ज़रा यहाँ जाकर ही देख लो |

mobilevani

 

रविरतलामी जी पूँछ रहे हैं कि “ क्या कभी किसी किस्म की जिज्ञासा आपको हुई है?” अगर आपको इस पोस्ट को पूरा पढने की जिज्ञासा हो रही तो चले आईये यहाँ

jigyasa 

 

ये तो हुई “जिज्ञासा” की बात लेकिन कुन्नू जी को तो “साईट को कोई संभालने वाला चाहीये: 50% Earning आपका - सर्वर के पैसे मै दे दूंगा।” अगर आप तैयार है तो इनसे मिलिए ..साथ कुन्नू जी ही बता रहे हैं, “मैने अपने कंप्यूटर से दुसरे कंप्युटर को कंट्रोल किया” कैसे तो जाईये इनके ब्लॉग पर ..

 

Untitled-1

“दुनिया के रंग” के जरिये आपको एक नयी खबर पढने को मिलेगी ..वो ऐसी खबर की सीना चौड़ा हो जाये ..”

विज्ञान नें माना कि नैनो तकनीक(Nenotechnology) भारत की देन है, जिसे भारत हजारों साल पहले से ही प्रयोग में लाता रहा है”

 

nanotechnology

 

क्या आप फेसबुक के चहेते है ..तो क्या आप जाना चाहेंगें इसकी सफलता की कहानी …जानिये यहाँ

“फेसबुक की कामयाबी की कहानी” |

 

हिंदी में तो हम लोग ब्लॉग लिखते ही है ..पर आपको किसी संस्कृत ब्लॉग का पता है ..नहीं तो यहाँ तो यहाँ देखिये

“संस्‍कृतं- भारतस्‍य जीवनम्” कोई बात नहीं अगर आपको संस्कृत नहीं आती ..यहाँ आप सीख भी सकते है |

“खोजी पत्रकार” “प्रवीण जाखड” अपनी एक्सक्लूसिव पड़ताल में बता रहे हैं कि हमारी “ साइबर सुरक्षा खतरे में” है |

Hacking  Government websites

अब “अंकुर गुप्ता” के भी कुछ टिप्स हो जायें “अब लिनक्स के लिए भी पोर्टेबल सॉफ्टवेयर” साथ ही ““हैम्स्टर वीडियो परिवर्तक से किसी भी संरूप में वीडियो फाइलें परिवर्तित करें”

अब “नवीन प्रकाश” के ब्लॉग की तरफ चलते है …”स्कैन्ड डॉक्युमेंट से टेक्स्ट निकालने का औजार” |

साथ ही आप अगर “स्वदेशी सोफ्टवेयर” के बारे में जानना चाहते है ..या डाउनलोड करना चाहते है ..तो “मयंक” के एक बहुत ही बढ़िया साईट बताई है ..जरूर देखिये |

free-gre-downloads_gre-software

“Vaadi” में हम लोगों के लिए बड़े ही काम की जानकारी छपी है …”सॉल्यूशन तलाशने वाले हाथ प्रॉब्लम में”

 

ATT00033

अब चलते है “रिंकू” का “भोजपुरी धमाल” देखने के लिए “अपने कंप्यूटर के Error का मतलब जानें |”,”हार्ड डिस्क पारटीशन को रि-साइज़ करें |”,”क्या आप के कंप्यूटर में कलेंडर है?”

 

rinku

 

अब नए टेक ब्लोगरों का परिचय कराता हुआ निकलता हूँ

 

कपिल देव

photo kapil 11 copy.jpg     दिल्ली, Computer Operator,http://kapilkoli.blogspot.com/

                                                                                         http://kapilji.blogspot.com

 

इनका स्वागत कीजिये, “टेकवार्ता” कैसी लगी  जरूर बताईये ..अगर आप यहाँ “योगदान” देना चाहते है तो जरूर बताएं |


Read More Add your Comment 4 comments


समीर लाल, आशीष जी के सहयोग से शुरू हुई टेक-वार्ता, आज पहली वार्ता



कैसे शुरुआत करूँ…कहाँ से करूँ ..पहले शब्द कैसे हो ..शीर्षक कैसा हो ? तमाम चीजों को सोच रहा था | फिर सोचा जो हो पाए जैसा हो जाये ..वही सही ..शुरुआत तो की जाये …आखिर सब लोग अपने ही तो है |

बड़े से बड़े दिग्गज शुरुआत में तो नए ही होते है …यही सोच कर आज शुरू कर रहा हूँ “टेक-वार्ता”| पहली पोस्ट तो अप्रेल में ही चिपका दी थी, पहली औचारिक (उद्घाटन) पोस्ट के लिए आशीष खंडेलवाल जी से संपर्क किया, वो किसी बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त है ..पर उन्होंने सहयोग का पूरा आश्वाशन दिया, उसके बाद सबके चहेते “समीर लाल” जी संपर्क किया |

उनका भी सहयोग मिला, चलो अब शुरू करते है, नहीं आप कहने लगेंगे की ये तो “अपनी वार्ता” करते जा रहे हो |

 

तो अभी बारिश का मौसम का मौसम आने वाला है (या कहें आ ही गया) ऐसे में हमारी सबसे बड़ी जरूरत “पानी” के दूषित होने की संभावनाएं ज्यादा रहती है …और दूषित होगा तो बीमारियाँ तो आएँगी ही …पर आपको चिंता करने की जरूरत नही है …क्यूंकि “आदरणीय नरेश सिंह राठौड जी” बता रहे है कि कैसे “गंदे पानी को पीने योग्य बनाने के तरीके - water filtering methods”

shekhawati

 

ये तो हुई आपके स्वास्थ्य की बात, पर अभी नहीं स्वास्थ्य की बात चली है तो एक और पोस्ट पढते चलो …छपा है “मीडिया केयर ग्रुप” नामक ब्लॉग पर …

mobile

कल अपने “रूपया” को एक नयी पहिचान मिली, जानकार बहुत बढ़िया लगा…आपने भी पढ़ा होगा ..पर मेरे दिमाग से तभी से चल रहा है अब डालर($), यूरो (€) की तरह हमारे रूपया का भी सिम्बल (oABHhLX8vOsJ ) कंप्यूटर में होगा , पर इसके लिए अभी इंतज़ार करना पड़ेगा| अगर आप अभी जानना चाहते है तो “राम लाल” जी ने बताया है “यूं करें रूपये के चिन्ह को कंप्यूटर पर टाइप.”

“विशेष भारतीयों के लिए नया इंटरनेट ब्राउजर” की जानकरी “नवीन प्रकाश” जी ने दी अपने “हिंदी टेक ब्लॉग” पर

new_browser

 

अभी नहीं “हिंदी टेक ब्लॉग” पर ही जाने “दो वेबसाइट्स/ब्लॉग की तुलना करें कौन ज्यादा तेज है”

लेकिन आजकल “विवेक रस्तोगी “ की जींस को छूने से आपको 220 volt का झटका लग सकता है ..आप खुद ही छूकर देख लें …”पॉवर-पैक जींस जिसकी जेब में 220 वोल्ट बिजली दौडती है”

jeans

अगर आप मोबाइल पर इन्टरनेट चलाते है तो “Etips-Blog” की ये पोस्ट मिश मत करना “आपके मोबाईल फोन के लिये उपयुक्त वेब साइटेँ/Mobile phone based website's”

और अगर आप Windows 7 यूज कर रहे है तो “अंकुर गुप्ता” का ये टिप्स बहुत काम आएगा …

“माई कम्प्यूटर, रिसाइकिल बिन जैसे महत्वपूर्ण प्रोग्रामों को टास्कबार में चिपकाना” साथ “RINKU SIWAN” भी कुछ “भोजपुरी” धमाके दिखा रहे है अपने ब्लॉग पर …” आप के कंप्यूटर के लिए all in 1 codecpack .” और

“Any formet video joiner' उपयोगी सॉफ्टवेर |”

इनका एक और धमाका झेलते जाईये …काफी काम का टिप्स दिया है …

“पिछले पन्ने पर वापस जाएँ" का विजेट अपने ब्लॉग पर लगायें|”

अगर आप बोरियत महसूस कर रहे हैं तो “मयंक भारद्वाज” आपकी बोरयित को शर्तियाँ चुटकी में दूर कर देगें ..कैसे “खुद ही देख लो”

और अंत में ये भी जान लो कि कैसे “बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन के अपने मोबाइल पर वेब सर्फ़ कीजिये (HP Labs India)” |

 

तो ये तो मेरी टूटी-फूटी पहली टेक-वार्ता , कैसी लगी जरूर बताएं ….पहली पोस्ट है आपकी प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा …कमियों को सामने रखिये ….|

साथ अगर आप भी कोई तकनीकी ब्लॉग हो तो यहाँ जरूर सबमिट कराएं |

आपका नाम
आपका ई-मेल पता
आपका यूआरएल
टिप्पणी
Image Verification
captcha
Please enter the text from the image: [ Refresh Image ] [ What's This? ]


Read More Add your Comment 12 comments


शुरू हुई “तकनीक ब्लॉग वार्ता” आप अपना ब्लॉग रजिस्टर कराएं



जैसे “ब्लॉग वार्ता” का हिंदी ब्लोगिंग मे एक बहुत ही अहम स्थान बन चुका है | मैं भी इसका बड़ा बड़ा मुरीद हूँ | ये बहुत ही जरूरी है |

ब्लॉगवार्ता तो बड़े बड़े दिग्गज लिखते है, और काफी रोचक भी होती है | तो फिर “तकनीक ब्लॉग वार्ता” की अलग से जरूरत क्या पड़ी ? तकनीकी लेखों को भी तो शामिल किया जाता है “ब्लॉगवार्ता” मे …

पर मैं समझ रहा था कि “तकनीक” ब्लोग्स की अलग से चर्चा की जाये | “कांसेप्ट” वही रहेगा…और लोगों की भी प्रविष्टियाँ प्रकाशित की जाएँगी | “तकनीक” ब्लोगर्स की बड़े सहयोग की जरूरत है | अगर आप भी कोई “तकनीक” ब्लॉग चलाते है तो  अपने ब्लॉग का यूआरएल यहाँ जरूर बताईये  |

वैसे “टेकवार्ता” टीम का प्रयास रहेगा की “तकनीक ब्लोग्स" के यूआरएल जूता लिए जाएँ, अगर आप के पास लिस्ट है तो आप बता सकते है | यह वार्ता फिलहाल तो “साप्ताहिक” करने का विचार है ..फिर आपकी प्रतिक्रियों पर निर्भर करेगा |

उद्देश्य साफ “सप्ताह भर की तकनीक पोस्ट को एक दिन मे एक जगह एक अच्छे प्रस्तुतिकरण के साथ पेश करना |”

और जो लोग इसके सदस्य बनना चाहते है वो भी संपर्क करें |


आपका नाम
आपका ई-मेल पता
आपका यूआरएल
टिप्पणी
Image Verification
captcha
Please enter the text from the image:
[ Refresh Image ] [ What's This? ]

आपकी पहली पहली प्रतिक्रियाएँ बहुत अहम होगीं |


Read More Add your Comment 3 comments


 

Categories

  • Varta (7)

Our Partners

© 2010 TechVarta All Rights Reserved Thesis WordPress Theme Converted into Blogger Template by Hack Tutors.info