समीर लाल, आशीष जी के सहयोग से शुरू हुई टेक-वार्ता, आज पहली वार्ता



कैसे शुरुआत करूँ…कहाँ से करूँ ..पहले शब्द कैसे हो ..शीर्षक कैसा हो ? तमाम चीजों को सोच रहा था | फिर सोचा जो हो पाए जैसा हो जाये ..वही सही ..शुरुआत तो की जाये …आखिर सब लोग अपने ही तो है |

बड़े से बड़े दिग्गज शुरुआत में तो नए ही होते है …यही सोच कर आज शुरू कर रहा हूँ “टेक-वार्ता”| पहली पोस्ट तो अप्रेल में ही चिपका दी थी, पहली औचारिक (उद्घाटन) पोस्ट के लिए आशीष खंडेलवाल जी से संपर्क किया, वो किसी बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त है ..पर उन्होंने सहयोग का पूरा आश्वाशन दिया, उसके बाद सबके चहेते “समीर लाल” जी संपर्क किया |

उनका भी सहयोग मिला, चलो अब शुरू करते है, नहीं आप कहने लगेंगे की ये तो “अपनी वार्ता” करते जा रहे हो |

 

तो अभी बारिश का मौसम का मौसम आने वाला है (या कहें आ ही गया) ऐसे में हमारी सबसे बड़ी जरूरत “पानी” के दूषित होने की संभावनाएं ज्यादा रहती है …और दूषित होगा तो बीमारियाँ तो आएँगी ही …पर आपको चिंता करने की जरूरत नही है …क्यूंकि “आदरणीय नरेश सिंह राठौड जी” बता रहे है कि कैसे “गंदे पानी को पीने योग्य बनाने के तरीके - water filtering methods”

shekhawati

 

ये तो हुई आपके स्वास्थ्य की बात, पर अभी नहीं स्वास्थ्य की बात चली है तो एक और पोस्ट पढते चलो …छपा है “मीडिया केयर ग्रुप” नामक ब्लॉग पर …

mobile

कल अपने “रूपया” को एक नयी पहिचान मिली, जानकार बहुत बढ़िया लगा…आपने भी पढ़ा होगा ..पर मेरे दिमाग से तभी से चल रहा है अब डालर($), यूरो (€) की तरह हमारे रूपया का भी सिम्बल (oABHhLX8vOsJ ) कंप्यूटर में होगा , पर इसके लिए अभी इंतज़ार करना पड़ेगा| अगर आप अभी जानना चाहते है तो “राम लाल” जी ने बताया है “यूं करें रूपये के चिन्ह को कंप्यूटर पर टाइप.”

“विशेष भारतीयों के लिए नया इंटरनेट ब्राउजर” की जानकरी “नवीन प्रकाश” जी ने दी अपने “हिंदी टेक ब्लॉग” पर

new_browser

 

अभी नहीं “हिंदी टेक ब्लॉग” पर ही जाने “दो वेबसाइट्स/ब्लॉग की तुलना करें कौन ज्यादा तेज है”

लेकिन आजकल “विवेक रस्तोगी “ की जींस को छूने से आपको 220 volt का झटका लग सकता है ..आप खुद ही छूकर देख लें …”पॉवर-पैक जींस जिसकी जेब में 220 वोल्ट बिजली दौडती है”

jeans

अगर आप मोबाइल पर इन्टरनेट चलाते है तो “Etips-Blog” की ये पोस्ट मिश मत करना “आपके मोबाईल फोन के लिये उपयुक्त वेब साइटेँ/Mobile phone based website's”

और अगर आप Windows 7 यूज कर रहे है तो “अंकुर गुप्ता” का ये टिप्स बहुत काम आएगा …

“माई कम्प्यूटर, रिसाइकिल बिन जैसे महत्वपूर्ण प्रोग्रामों को टास्कबार में चिपकाना” साथ “RINKU SIWAN” भी कुछ “भोजपुरी” धमाके दिखा रहे है अपने ब्लॉग पर …” आप के कंप्यूटर के लिए all in 1 codecpack .” और

“Any formet video joiner' उपयोगी सॉफ्टवेर |”

इनका एक और धमाका झेलते जाईये …काफी काम का टिप्स दिया है …

“पिछले पन्ने पर वापस जाएँ" का विजेट अपने ब्लॉग पर लगायें|”

अगर आप बोरियत महसूस कर रहे हैं तो “मयंक भारद्वाज” आपकी बोरयित को शर्तियाँ चुटकी में दूर कर देगें ..कैसे “खुद ही देख लो”

और अंत में ये भी जान लो कि कैसे “बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन के अपने मोबाइल पर वेब सर्फ़ कीजिये (HP Labs India)” |

 

तो ये तो मेरी टूटी-फूटी पहली टेक-वार्ता , कैसी लगी जरूर बताएं ….पहली पोस्ट है आपकी प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा …कमियों को सामने रखिये ….|

साथ अगर आप भी कोई तकनीकी ब्लॉग हो तो यहाँ जरूर सबमिट कराएं |

आपका नाम
आपका ई-मेल पता
आपका यूआरएल
टिप्पणी
Image Verification
captcha
Please enter the text from the image: [ Refresh Image ] [ What's This? ]


Read More Add your Comment 12 comments


शुरू हुई “तकनीक ब्लॉग वार्ता” आप अपना ब्लॉग रजिस्टर कराएं



जैसे “ब्लॉग वार्ता” का हिंदी ब्लोगिंग मे एक बहुत ही अहम स्थान बन चुका है | मैं भी इसका बड़ा बड़ा मुरीद हूँ | ये बहुत ही जरूरी है |

ब्लॉगवार्ता तो बड़े बड़े दिग्गज लिखते है, और काफी रोचक भी होती है | तो फिर “तकनीक ब्लॉग वार्ता” की अलग से जरूरत क्या पड़ी ? तकनीकी लेखों को भी तो शामिल किया जाता है “ब्लॉगवार्ता” मे …

पर मैं समझ रहा था कि “तकनीक” ब्लोग्स की अलग से चर्चा की जाये | “कांसेप्ट” वही रहेगा…और लोगों की भी प्रविष्टियाँ प्रकाशित की जाएँगी | “तकनीक” ब्लोगर्स की बड़े सहयोग की जरूरत है | अगर आप भी कोई “तकनीक” ब्लॉग चलाते है तो  अपने ब्लॉग का यूआरएल यहाँ जरूर बताईये  |

वैसे “टेकवार्ता” टीम का प्रयास रहेगा की “तकनीक ब्लोग्स" के यूआरएल जूता लिए जाएँ, अगर आप के पास लिस्ट है तो आप बता सकते है | यह वार्ता फिलहाल तो “साप्ताहिक” करने का विचार है ..फिर आपकी प्रतिक्रियों पर निर्भर करेगा |

उद्देश्य साफ “सप्ताह भर की तकनीक पोस्ट को एक दिन मे एक जगह एक अच्छे प्रस्तुतिकरण के साथ पेश करना |”

और जो लोग इसके सदस्य बनना चाहते है वो भी संपर्क करें |


आपका नाम
आपका ई-मेल पता
आपका यूआरएल
टिप्पणी
Image Verification
captcha
Please enter the text from the image:
[ Refresh Image ] [ What's This? ]

आपकी पहली पहली प्रतिक्रियाएँ बहुत अहम होगीं |


Read More Add your Comment 3 comments


 

Categories

Our Partners

© 2010 TechVarta All Rights Reserved Thesis WordPress Theme Converted into Blogger Template by Hack Tutors.info